ऋषिकेश- स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में फहराया गया तिरंगा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल प्रांगण में 77 वें राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। एनसीसी की तीनों बटालियन और एनएसएस की दो टीमों ने राष्ट्रध्वज को परेड के माध्यम से सलामी दी। मार्चपास्ट के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इसी दौरान विभागीय संदेशों का वाचन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव बच्चन सिंह ने कहा कि आजादी बड़े संघर्षों के साथ बड़े बलिदानों के पश्चात मिली है इसको संजोय रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, अपने राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाना इसके उत्थान के लिए कार्य करना यह हमारा लक्ष्य होना चाहिए ।
शिक्षा विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रदेश के नाम जारी अपने संबोधन में कहां कि राजकीय विद्यालयों में अच्छी शिक्षा तथा उत्कृष्ठ मार्गदर्शन देकर प्रदेश के नोनिहालों राष्ट्र के सजग प्रहरी बनाना , उनको आत्म निर्भर बनाना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए ।तभी हमारा राष्ट्र उन्नति कर सकता है। कार्यक्रम में विधालय में गठित पांचों सदनों के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की स्पर्धा आयोजित की गई जिसमें गौरा देवी सदन प्रथम, स्व0 विपिन रावत सदन द्वितीय तथा श्रीदेव सुमन सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी तथा निर्धन छात्र/ छात्राओं को शाम्यप्रास तथा श्री शारदा अम्बापीठ ट्रस्ट तपस द्वारा वर्षा ऋतु में विधालय आने के लिए रैन कोट (बरसाती) वितरित की गई ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सहित वीरपाल सिंह रावत, श्याम सुंदर रयाल , एन.एस. रावत, सूरजमणि, शिव चरण प्रसाद लखेड़ा, विजय पाल सिंह , श्रीमती इंदू नेगी, श्रीमती मोनिका रोतेला , सुशील रावत, आभा भट्ट, सरोज लोचन, नीरजा कर्णवाल, इंदू सिंह, सुनीता पवार, मनोज कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी, ललित मोहन जोशी, सुशील सैनी, पंकज सती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, ललित चौहान, सीडी डंगवाल, ऋषिराम उनियाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
