ऋषिकेश- पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पहली बार ढालवाला मुनीकीरेती के पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा झंडा रोहण कार्यक्रम किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा देश की खातिर मरने मिटने वाले उन सभी तमाम वीर शहीदों को याद किया गया। जिन्होंने देश के खातिर कुर्बानी दी तथा इस देश को गुलामी की जंजीर सेआजाद करवाया। कार्यक्रम में ढालवाला मुनी की रेती के सैकडो पूर्व सैनिकों,बीरागनाऐ, स्कूल के बच्चे, तथा रायवाला आरटी बटालियन से कैप्टन संदीप सिंह 3 जूनियर कमीशन अफसर कथा 10 सैनिक भी उपस्थित रहे।
शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित के साथ स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर देशभक्ति पर अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश भट्ट के द्वारा किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News