ऋषिकेश- जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम ने किया मातृशक्ति व युवाओं के प्रेरित करने का काम
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ रविवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में सत्याग्रह कार्यक्रम के समापन पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमे जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि जिस तरह ऋषिकेश कांग्रेस 8 अप्रेल से जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम कर मातृशक्ति व युवाओं के प्रेरित करने का काम किया हैं।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 8 अप्रैल 2023 को आज की चिट्ठी कार्यक्रम की शुरुआत की थी हमने पहली चिट्ठी प्रधानमंत्री को लिखकर, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहने, देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान को अक्षुण्ण रखने, सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के शपथ पत्र के रूप में लिखी थी। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम अंतर्गत, हमनें कुल 36 पत्र लिखे हैं। इनमें से 25 पत्र प्रधानमंत्री को लिखे हैं जो राष्ट्रीय महत्व के प्रधानमंत्री स्तर के विषयों से संबंधित थे। वाकी मुख्य्मंत्री को लिखे हैं। आज कार्यक्रम के समापन पर उत्तराखंड राज्य शहीदों को याद करते हुए, माँ गंगा के प्रति आस्था, पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान को व्यक्त करते हुए, आज मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इस कार्यक्रम का समापन कर रहे हैं। संगठन महामंत्री दीपक जाटव ने कहा कि हमने पहली चिट्ठी, 8 अप्रैल 2023 प्रधानमंत्रीको लिखकर, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहने, देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान को अक्षुण्ण रखने, सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के शपथ पत्र के रूप में लिखी थी। मौके पर ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, संगठन महासचिव दीपक जाटव, ओबीसी प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष गौरव यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा व कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा मौजूद थे ।
