ऋषिकेश- दो अदद नाजायज चाकू के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की लगातार चेकिंग तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान करते हुए आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व सत्यापन के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे दो व्यक्तियों श्यामू पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बेनीपुर थाना मनकापुर जनपद गोंडा यूपी
2. सुरेश कुमार पुत्र माता प्रसाद निवासी ग्राम जुदाई पुरवा पोस्ट जिगना थाना मनकापुर जिला गोंडा यूपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को बागखाला से बैराज को जाने वाले मार्ग पर पूछताछ हेतु रोकना चाहा तो भागने का प्रयास करने लगे तब पुलिस द्वारा घेर कर गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी पर इनके कब्जे से दो अवैध रामपुरी चाकू बरामद हुए। पूछताछ पर अभियुक्तगण ने बताया कि वह फैक्ट्री मैं मजदूरी करते हैं। आजकल भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा स्नान घाट आदि से मौका पाकर पर्यटकों का सामान चोरी करने के उद्देश्य से यहां आए थे। चोरी करने के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए लोगों को डराने के लिए चाकू अपने पास रखते हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत थाना लक्ष्मण झूला पर अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्रद्धानंद सेमवाल, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल 207 भगत दास, होमगार्ड 15 24 अजय शामिल थे।
