दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
देहरादून. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में की गई अभद्र टिप्पणी और हल्द्वानी के रैली मंच के “शुद्धिकरण” के विरोध में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के आह्वान पर प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव किया।
प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी* के नेतृत्व में निकले इस कूच को सुभाष रोड पर भारी पुलिस बल ने बैरीकेडिंग कर रोक दिया। विरोध में श्री धस्माना, मदन लाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कार्यकर्ता बैरीकेड पर चढ़ गए। पुलिस से झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज जैसी स्थिति बनाते हुए श्री धस्माना, श्री मदन लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। सभी को शाम 3 बजे रिहा किया गया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि “8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में AICC अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की ऐतिहासिक रैली के बाद भाजपा-आरएसएस से जुड़े एक संगठन ने मंच पर गंगाजल छिड़का और हवन-पूजा कर उसे ‘शुद्ध’ करने का ढोंग किया। उनका कहना था कि एक दलित नेता ने मंच को अपवित्र कर दिया।”
उन्होंने कहा “श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। एक दलित परिवार में जन्म लेकर गरीबी और अपमान से लड़ते हुए उन्होंने देश की राजनीति में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके अपमान का अर्थ है 25 करोड़ दलितों, वंचितों और गरीबों का अपमान। कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। आरएस-भाजपा का असली दलित विरोधी चेहरा आज पूरे देश के सामने आ गया है।”
प्रदेश SC विभाग अध्यक्ष मदन लाल ने कहा “भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के मन में SC, ST, OBC और गरीबों के प्रति नफरत भरी हुई है। तभी हल्द्वानी में यह शर्मनाक कृत्य हुआ। हमने 2 दिन पहले ADG पुलिस को ज्ञापन देकर दोषियों पर FIR और गिरफ्तारी की मांग की थी। सरकार ने उल्टा दोषियों का बचाव किया। इसीलिए आज हम सचिवालय और पुलिस मुख्यालय घेरने को मजबूर हुए। उत्तराखंड का दलित समाज भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।”#### डॉ. गोगी व ज्योति रौतेला
महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा “पूरे प्रदेश और देश में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। जब तक दोषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं होती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा “भाजपा सरकार में महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चरम पर है। यह अपराध अक्षम्य है और इसकी सजा भाजपा को जनता जरूर देगी।”
प्रदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, धर्मपाल घाघट, करण घाघट, गगन चाचर, जगदीश धीमान, वीरेंद्र पोखरियाल, देवेंद्र पाल सिंह, तीरथपाल रवि, ममता सिंह, अमरजीत सिंह, सुशील राठी, विशाल मौर्य, सुनीता प्रकाश, राज आनंद, हिमांशु भट्ट, विकास चौहान, अर्जुन सोनकर, मदन डिंगिया, संजय उनियाल, शिवांशु जायसवाल, अर्जुन पासी रॉबिन त्यागी, गोदावरी थापली, अभिषेक सहित सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता शामिल रहे।
