ऋषिकेश- यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त कार्यकारणी सदस्य को दी बधाई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने सभी नवनियुक्त कार्यकारणी सदस्य को माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और आने वाले नगर निगम चुनाव में घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने का काम करेंगे। ताकि नगर निकाय चुनाव में इस विकास विरोधी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से आ सके और जो हमारे युवाओं के प्रेरणा स्रोत राहुल गांधी ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ने का काम किया है। उसी प्रकार हम यूथ कांग्रेस आम जन तक राहुल गांधी की विचार धारा पहुंचाने का काम करेंगे। यूंका प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा व ईमरान सैफी ने कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देता हूं कि आप कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और वार्ड स्तरीय पर अपने वार्ड को मजबूत करने का काम करेंगे मजबूत टीम बनाने का काम करेंगे ताकि आने वाले नगर निगम चुनाव में वार्ड स्तर से कांग्रेस को मजबूती मिले और हर वार्ड में कांग्रेस को जीता के लाए। कार्यक्रम में युवा नेता जितेन्द्र पाल पाठी, विकास केवट, छात्र संघ यू आर अभय वर्मा, हिमांशु कश्यप, अखिल, हिमांशु जाटव, सलीम ख़ान विधनसभा उपाध्यक्ष वसीम, गुरिंदर सिंह महासाचिव विशाल भारती, ऋषभ चौहान, निशांत बागड़ी, रविंद्र यादव, वसीम अली, रोहन शर्मा, सूरज रौथान, शुभम मंगवाई, प्रियांश गुप्ता, राजेंद्र कुमार व सचिव विकास अस्वाल, गौरव जोशी, रोहित प्रजापति, अमित राणा, फारुख खान, सुधाकर, भरत रहेजा, राकेश कुमार, मौजूद रहे।
