ऋषिकेश- राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री को देवप्रयाग विधायक ने दी बधाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने बधाई दी। उन्होंने एक वर्ष के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया।
ऋषिकेश आवास पर हुई मुलाकात पर विधायक कंडारी ने कहा कि राज्य सरकार का एक वर्ष ऐतिहासिक रहा है। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अनेक जनहित के फैसले लिए है, जो पूरे देश के लिए नजीर बने है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल को एक वर्ष के कार्यकाल के लिए बधाई दी गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवाण, विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी, जिला पंचायत सदस्य टिहरी रघुबीर सजवाण आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News