ऋषिकेश- भाजपा सरकार ने श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं पर किया एक और नया प्रयोग

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- भाजपा सरकार ने श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं पर एक और प्रयोग किया है। इसके तहत श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ के पास यात्रा काल में मजिस्ट्रेटी पावर होंगी।
श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम दो जिलों चमोली और रूद्रप्रयाग में स्थित हैं। दोनों मंदिर एक समिति की व्यवस्थाओं के तहत संचालित होते हैं। व्यवस्थाओं के संचालन के लिए मुख्य कार्याधिकारी की तैनाती होती है। सीईओ को प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेटी की पावर देने की बात यूपी के दौर से होती रही है।
तब इसका परीक्षण भी कराया गया था। तमाम तकनीकी पेचदगियों होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका था। मगर, अब उत्तराखंड शासन ने बीकेटीसी के सीईओ को यात्राकाल के लिए मजिस्ट्रेटी पावर दे दी है। देवभूमि राज्य के लिए ये एक नया प्रयोग है। चारधाम से 10 गुना यात्री कांवड़ यात्रा के दौरान नीलकंठ आते हैं। मगर, वहां की व्यवस्थाओं के लिए अभी तक ऐसा नहीं किया गया। दो धामों में ऐसा प्रयोग करने की क्या जरूरत पड़ी इसको लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि भाजपा सरकार का ये नया प्रयोग कैसा रहता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News