ऋषिकेश- पीएम आवास योजना के 1168 ई.डब्ल्यू.एस. का शहरी विकास मंत्री ने किया आवंटन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून-शहरी विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ऊधमसिंह नगर के सितारगंज उकरौली में 1168 ईडब्ल्यूएस आवास के लाभार्थियों को आवास आवंटन किये गये।
उन्होंने बताया कि आज कुल 394 लाभार्थियों को आवास आवंटन किए गये। मंत्री ने कहा कि आवास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा भारत सरकार से स्वीकृति उपरान्त 21 परियोजना में जिनके कुल 17,304 आवास बनाये जाने पर कार्य किया जा रहा है। विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा कुल 05 परियोजनाओं में 3104 ई.डब्ल्यू.एस. आवासीय इकाईयां प्रस्तावित है, जबकि परिषद् द्वारा कुल 16 परियोजनाओं में 14200 आवास प्रस्तावित हंै। अब तक 464 आवास निर्मित कर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने लाभार्थियों को उपलब्ध कराये जा चुके हैं। उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद् द्वारा कुल 16 परियोजनाओं में 14,200 ई.डब्ल्यू.एस. आवासों पर कार्य किया जा रहा है। उक्त योजनाएं वर्ष 2017-18 के उपरान्त समय-समय पर भारत सरकार द्वारा स्वीकृत की गयी थी। विधिक समस्याओं के कारण परियोजनाओं का कार्य मार्च 2022 के उपरान्त मौके पर विधिवत कार्य प्रारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि उकरौली सितारगंज में 1168 ई.डब्ल्यू.एस. आवासीय परियोजना में 405 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 11 आवेदनों को सत्यापन के बाद निरस्त कर दिया गया है जबकि 394 लाभार्थियों का आवंटन ऑनलाईन के माध्यम से किया जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि दिनांक 11.11.2022 को शिकारपुर, रूड़की की 768 ई.डब्ल्यू.एस. आवासीय परियोजना का आवंटन भी पूर्ण किया गया। शेष 14 परियोजनाओं का आवंटन आगामी 3 माह के अन्तर्गत कर लिया जायेगा। मंत्री ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त परिषद् द्वारा विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन परियोजनाओं को आगामी 3 माह के अन्तर्गत ऑनलाईन के माध्यम से लॉटरी द्वारा वितरित किया जाना प्रस्तावित है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News