ऋषिकेश- उत्तराखंड में बनेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
त्रिवेणी न्यूज़ 24
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया। साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये। राज्य में निवेश बढ़ने से रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे । जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में हो रही लोगों की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए टीएचडीसी राज्य के कई शहरों में चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रही है। इस संबंध में टीएचडीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव विश्नोई ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है और इसके लिए सार्वजनिक स्थान पर भूमि भी तय कर ली गई है। जिसके तहत राजधानी देहरादून में पांच, ऋषिकेश और हरिद्वार में दो-दो तथा खटीमा में एक चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। जिससे न सिर्फ इलेक्टिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।परेशानी को मद्देनजर रखते हुए टीएचडीसी राज्य के कई शहरों में चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रही है। इस संबंध में टीएचडीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव विश्नोई ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है और इसके लिए सार्वजनिक स्थान पर भूमि भी तय कर ली गई है। जिसके तहत राजधानी देहरादून में पांच, ऋषिकेश और हरिद्वार में दो-दो तथा खटीमा में एक चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। जिससे न सिर्फ इलेक्टिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।
