ऋषिकेश- एक फरवरी से एलपीजी गैस सहित कई चीजों के रेट में होने वाला है बड़ा बदलाव

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ बढ़ती मंहगाई का आपकी जेब पर एक बार फिर असर पढ़ने वाला है। जहां एक ओर एलपीजी गैस सहित कई चीजों के रेट बढ़ने वाले है। तो वहीं इसके साथ ही बैंक से जुड़े नियमों में बदलाव आने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाती है। इनमें हर महीने की पहली तारीख को बढ़ोतरी और कमी संभव है। वहीं देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल्स के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी 2023 से प्राभवी होंगी। बताया जा रहा है कि औसत आधार पर पेट्रोल, डीजल इंजन वाली पैसेंजर गाड़ियों की मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से दाम में 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
क्रेडिट कार्ड परर लगेगा एक्सट्रा चार्ज _
क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना महंगा पड़ने वाला है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी फीस वसूलेगा। यह नियम 1 फरवरी 2023 से प्रभावी होगा।
आम बजट होगा पेश _
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करने वाली हैं। इसे पूरा देश काफी उम्मीदों से देख रहा है। बजट में आम आदमी को राहत देने वाले फैसलों की उम्मीदें की जा रही हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News