ऋषिकेश- समुदाय केंद्र कुम्हारबाड़ा में 75 लोगों के बनाए आयुष्मान कार्ड

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- समुदाय केंद्र कुम्हारबाड़ा में आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 75 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
रविवार को कुमार वाडा में आयोजित शिविर में क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में अधिकतर लोगों के स्वास्थ्य कार्ड नही बने थे। जिसके कारण केंद्र की योजना का लाभ लेने में बहुत से लोग वंचित थे। इसीलिए इस समस्या के निवारण एव आगे अधिक लोग योजना का लाभ उठा सके इसके लिए आयुष्मान कार्ड का कैंप लगाया गया है। जिसमें शाम 5 बजे तक 75 कार्ड बने हैं कैंप अगले 2 दिन और इसी स्थान पर संचालन रहेगा। इस अवसर पर करमचंद, आजाद, नानक प्रजापति, विजय प्रजापति, विशाल प्रजापति, मृत्युंजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, गौतम पांडे, आशीष पाठक, अमित पांडे, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News