ऋषिकेश- श्रीनगर गढ़वाल से ऋषिकेश आ रहा वाहन खाई में गिरा, 3 की मौत 3 घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- श्रीनगर से ऋषिकेश आ रहा वाहन ब्रह्मपुरी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर की खाई मे जा गिरा।
सूचना पर SDRF ढालवाला की टीम इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के नेतृत्व मे घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू मे जुटी है। बताया जा रहा है कि वाहन मे 6 लोग सवार थे। जिसमे तीन की मौत हो गई है, जबकि तीन घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। बहरहाल SDRF और पुलिस टीम रेस्क्यू मे जुटी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News