ऋषिकेश- एआरटीओ ऋषिकेश में हुआ रोड सेफ्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन 35 से अधिक ड्राइवरों ने ली ट्रेनिंग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- यूनाइटेड वे मुंबई द्वारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत रोड सेफ्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन ऋषिकेश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सभागार हॉल में मैं किया गया। जिसमें कमर्शियल लाइट मोटर व्हीकल के ड्राइवरों के लिए उत्तराखंड में पहली बार ऋषिकेश मैं ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून दिनेश चंद्र पटोहि, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश अरविंद पांडे, एआरटीओ इंफो. मोहित कोठारी, एआरटीओ हरिद्वार रश्मि पन्त, उपस्थित रहे। इस मौके पर कपिल कुमार मौर्य कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर उत्तराखंड के द्वारा मुख्य अतिथियों तथा सभी परिवहन अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कमर्शियल लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर टैक्सी ड्राइवर को रोड सेफ्टी ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है। रोड सेफ्टी ट्रेनिंग मैं 35 ड्राइवर को रोड सेफ्टी पर 4 घंटे की ट्रेनिंग दी गई। जिसमें उन्हें सड़क सुरक्षा के नियम आदि पर जागरूकता देते हुए सभी ड्राइवर को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट तथा एक किट जिसमें रात्रि में चलने के लिए चश्मा तथा दस्ताने प्रदान किए गए। कार्यक्रम में यूनाइटेड वे मुंबई संस्था के मैनेजर मनीष तथा करण देसाई महिंद्रा फाइनेंस से पांकी शर्मा, निसीमा, विजेंदर नेगी, सनोज रावत उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News