ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 47 नये मरीज मिले, 57 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं। जबकि 57 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 317 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 3.09% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक जनवरी से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,03,636 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 99,253 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.77% है। वहीं, इस साल अब तक 324 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 13 कोरोना केस मिले हैं. वहीं अल्मोड़ा में 3, हरिद्वार में 5, नैनीताल में 20, पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 2 और उधमसिंह नगर में 3 नये कोरोना मरीज मिले हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News