ऋषिकेश- पूर्णानंद घाट ऋषिकेश में महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई हरतालिका तीज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पूर्णानंद घाट पर देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चौरिटेबल ट्रस्ट की महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस मौके पर
पं. हरिओम शर्मा ज्ञानी के आचार्यत्व में यज्ञ एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथी ही गंगा की अविरलता तथा निर्मलता के लिए अग्नि को साक्षी मानते हुए संकल्प कराया कि ना हम गंदगी करेंगे ना करने देंगे सभी के सहयोग से ही गंगा की अविरलता व निर्मलता बरकरार रह सकती है। सुशील गुप्ता ने कहा भादो के महीने में जब संपूर्ण धरा पर हरियाली की चादर बिछी रहती है, प्रकृति के इस मनोरम क्षण का आनंद लेने के लिए लोग लोक गीत अथवा तीज के गीत गाकर उत्सव मनाया जाता है। देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चौरिटेबल ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष- रीना उनियाल ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर मनाए जाने वाले त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ मिलजुलकर महिलाओं के साथ त्योहार मनाने में अपना योगदान देती हैं। डॉक्टर ज्योति शर्मा ने बताया कि लुप्त होती संस्कृति व परंपरा को अमली जामा पहनाने और रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने की जिम्मेदारी ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट निभा रहा है। अमिता उनियाल ने बताया कि मंडल की ओर से महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम भी समय-समय पर किए जाते हैं व अपनी गढ़वाल की संस्कृति बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रोग्राम किये जाते हैं। इस अवसर पर गंगा आरती में ट्रस्ट की डॉक्टर ज्योति शर्मा, आनंद गुप्ता, सुशिल गुप्ता, सुषमा बहुगुणा, देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चौरिटेबल ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष- रीना उनियाल और संस्थापक सचिव- अमिता उनियाल, कोषाध्यक्ष- योगेश उनियाल, उपाध्यक्ष ज्योति उनियाल, सहसचिव – बबीता सकलानी एवं सैला खंडूरी, सुमन गाड़ी मधुर रतूड़ी ममता नेगी, सुनीता बिष्ट अहम भूमिका निभाई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News