ऋषिकेश- उत्तराखंड में भाजपा ने बनाए पांच नये संगठनात्मक जिले

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में अब बीजेपी ने पांच नए जिलों पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पांच नए संगठनात्मक जिले गठित कर दिए हैं। इसे बीजेपी के मिशन 24 के लिए काफी अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड में अब 19 संगठनात्मक जिले हो गए है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की बैठक में पांच नए संगठनात्मक जिलों के गठन की सूचना दी गई है। नए जिलों के रूप में रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत का नाम शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि रुड़की फिर से भाजपा का अलग सांगठनिक जिला होगा। पंचायत चुनाव से पहले रुड़की में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होगी। बैठक में तय किया गया कि 15 सितंबर तक सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी गठित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिला मोर्चा के प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। वहीं हरिद्वार पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चे को सौंपी गई है। नए जिलाध्यक्ष के सामने पंचायत चुनाव पहली चुनौती होगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News