ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 108 नये मरीज मिले, 201 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। वहीं राहत की बात है कि किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 108 नए केस मिले। उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 103152 हो गई है। इनमें से 98506 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 201 मरीज ठीक हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 606 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7737 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 319 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.31 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.50 फीसद है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News