ऋषिकेश- नाजायज चाकू के साथ एक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को उपरोक्त कर्म में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त क्रम में 24 अगस्त की रात्रि को गस्त दौरान एक अभियुक्त को मनसा देवी गुमानीवाला से एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता विक्की हलधर पुत्र विश्वजीत हलधर निवासी गुर्जर प्लाट गली नंबर 10 गुमानीवाला के रूप में हुआ है।
पुलिस टीम में कांस्टेबल गुलशन,कांस्टेबल दिनेश खंडूरी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News