ऋषिकेश- गोहरी माफी में बाढ़ सुरक्षा योजना व सिंचाई नहर योजना में अनियमितता व भ्रष्टाचार के जांच की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- एडवोकेट देवेंद्र सेमवाल ने उप जिलाधिकारी से गोहरी माफी में बाढ़ सुरक्षा योजना व सिंचाई नहर योजना में अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है।
उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि ग्राम गोहरी माफी में लगभग 9 करोड 65 लाख की लागत से बाढ़ सुरक्षा पुस्तो तथा लगभग एक करोड़ 32 लाख की लागत से सिंचाई नहर का निर्माण एक माह पहले किया गया था। उक्त बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य खराब गुणवत्ता व भ्रष्टाचार के कारण एक ही बरसात में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सन 2014 व 2018 में बनाए गए पुस्तों को ही नई योजना में दिखा कर उक्त योजना में बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। सिंचाई नहर योजना में भी पुरानी नहर को प्लास्टर करके नई नहर निर्माण में दिखाया गया जो कि एक बहुत बड़े स्तर पर गबन व भ्रष्टाचार साबित होता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से उक्त निर्माण कार्य की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता व सिंचाई खंड ऋषिकेश सब डिवीजन के एसडीओ व जेई को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की भी मांग की है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News