ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को नशे की केप्सूलों की खेप के साथ किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस की धरपकड़ कार्रवाई ने नशे के सामान को बेचने वालों पर शिकंजा कस दिया है। अभी तक़,चरस,गांजा,अवैध शराब ही पकड़ मे आ रही थी। लेकिन जीवन देने वाले मेडिकल स्टोरों मे भी नशे की सप्लाई होने लगी है। कोतवाली पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को नशे की केप्सूलों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर आईडीपीएल के पास स्थित देव मेडिकल हेल्थ केयर का संचालक राहुल नशीले के कैप्सूल बेचता है और अपने घर में रखता है उसके घर में बहुत मात्रा में नशीले कैप्सूल मिल सकते हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना से अवगत कराते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती की मौजूदगी में देव मेडिकल हेल्थ केयर के संचालक राहुल के घर से कुल 12660 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की पहचान राहुल कुमार पुत्र नाथूराम निवासी मालवीय नगर गली नंबर 1 हरिद्वार रोड ऋषिकेश के रूप मे हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News