ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 136 नये मरीज मिले,142 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौत के मामले में भी राहत है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 136 नए संक्रमित मिले। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 102717 हो गई है। इनमें से 97800 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 142 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 892 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7736 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 318 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.21 फीसद है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News