ऋषिकेश- मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का शटर तोड़कर 13 मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप में दो शातिर चोर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने रात में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का शटर तोड़कर 13 मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के किए गए भिन्न-भिन्न कंपनी के 13 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं ।
24 अगस्त को कोतवाली में प्रवेश सकलानी पुत्र विजय सकलानी निवासी रुषा फार्म गुलरानी गली नंबर 8 गुमानीवाला के द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि गली नंबर 25 अमित ग्राम स्थित उनकी सकलानी ब्रदर्स ओम मोबाइल गैलरी रिपेयरिंग की दुकान से 23 अगस्त की रात अज्ञात चोरों के द्वारा रात के समय शटर तोड़कर ग्राहकों के रिपेयरिंग हेतु आए 13 मोबाइल फोन चोरी कर दिया गया।
लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 24 अगस्त की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों कार्तिक थापा पुत्र सुरेंद्र निवासी जंगलात रोड गुमानीवाला ओर प्रदीप मांझी पुत्र बिंदु मांझी निवासी गली नंबर 2 गुज्जर बस्ती गुमानीवाला को चोरी के 13 मोबाइल भिन्न-भिन्न कंपनी के साथ गिरफ्तार किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News