ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 156 नये मरीज मिले,132 स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 12 जिलों में 156 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 132 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिलहाल प्रदेश में 907 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 886 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2290 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं सामने आए 156 मामलों में सर्वाधिक 66 मामले देहरादून जिले के हैं। इसके अलावा नैनीताल में 41, हरिद्वार में 13, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में एक, चमोली, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में दो-दो, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में सात और ऊधमसिंह नगर में नौ संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। वहीं टिहरी के अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.20 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई।
