ऋषिकेश- रोटरी क्लब सेंट्रल का सात दिवसीय निशुल्क थेरेपी शिविर संपन्न

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल तथा इनरव्हील क्लब के द्वारा व्यापार सभा ऋषिकेश के सहयोग से चलाए गए सात दिवसीय शिविर का आज विधिवत रूप से समापन हो गया।
क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा सभी थैरेपिस्ट का सम्मान किया गया तथा सभी लाभार्थियों का अच्छे से ट्रीटमेंट करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। शिविर के दौरान तकरीबन 200 से अधिक लोगों ने विभिन्न विभिन्न प्रकार की थेरेपी का लाभ उठाया। हनुमानगढ़ राजस्थान से आए संवार्थ थैरेपिस्ट संदीप कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान अधिकतम लोगों में सर्वाइकल तथा लो बैक पेन की समस्याएं देखने को मिली। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में घुटने की समस्याएं सामान्यतः पाई गई। लगातार एक जगह बैठने से तथा ज्यादा मोबाइल का प्रयोग करने से सर्वाइकल जैसी और लो बैक पेन जैसी समस्याएं होती है। उम्र बढ़ने के साथ घुटनों की समस्याएं होना सामान्य बात हो गई है। यदि हम नियमित व्यायाम तथा मॉर्निंग वॉक के इवनिंग वॉक लगातार करेंगे तो कई समस्याओं से हम स्वता ही निजात पा सकते हैं। शिविर के दौरान लोगों को इन समस्याओं से बचने तथा तथा जिन को समस्या हो चुकी है उनको उससे उबरने के लिए विभिन्न तरह के व्यायाम बताए गए हैं। रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल क्लब अध्यक्ष विकास गर्ग ने बताया की शिविर के दौरान क्लब के लगभग सभी सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने तथा समाज के लगभग सभी वर्गों ने इस का फायदा उठाया उन्होंने व्यापार सभा ऋषिकेश तथा सी सीआरओ के युवा साथियों का भी आभार व्यक्त किया। जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
शिविर के दौरान सचिव देवव्रत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ललित जिंदल, चार्टर्ड अध्यक्ष दीपक कुमार तायल ,मानवेंद्र सिंह कंडारी ,हिमांशु रावत, गौरव सिंघल ,इनरव्हील क्लब अध्यक्षा दीपिका तायल, स्नेह लता जैन, क्लब सचिव रितु असुजा ,डॉ सीमा सक्सेना ,डॉ मधु मीनाक्षी मुटनेजा, अंजू मित्तल ,सुषमा राणा, व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज कालरा ,सचिव पदम शर्मा , रमन अग्रवाल ,आरूष तायल ,अनिरुद्ध ,ध्रुवा असुजा, आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News