ऋषिकेश- उत्तराखंडियों और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले को घुटनों पर लाई दून पुलिस

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ पहाड़ी समुदाय के लोगों और महिलाओ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील व अभ्रद टिप्पणी करने वाले आरोपी को देहरादून पुलिस घुटनो पर लायी। 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी जतिन राणा उर्फ खाटू को आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्व जानलेवा हमले, मारपीट व अन्य संगीन अपराधो के कई अभियोग पंजीकृत हैं। जानकारी मिली है कि पुलिस से बचने के लिये देश छोडकर आरोपी भाग गया था। आरोपी के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून ने आरोपी के विरूद्व लुक आउट नोटिस जारी करवाते हुए 25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया था।
आरोपी के थाईलैण्ड से भारत वापस आते ही इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने अभियुक्त को आई0जी0आई0 एयरपोर्ट में डिटेन किया था। जानकारी मिली है कि अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू के विरुद्ध थाना बसंत विहार एवं थाना राजपुर में भी जानलेवा हमले, मारपीट, बलवा आदि से संबंधित अभियोग पंजीकृत थे। जिसमें आरोपी वांछित चल रहा था। सभी अभियोगों में पुलिस ने आरोपी की तलाश हेतु लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दी जा रही थी। लगातार दबिशों से घबराकर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी देश छोडकर बाहर भाग गया था देश छोडकर भागने की सूचना पर देहरादून एसएसपी द्वारा अभियुक्त के विरूद्व लुक आउट नोटिस जारी करवाते हुए अभियुक्त पर 25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी जतिन राणा उर्फ खाटू के थाईलैण्ड से वापस भारत आने पर उसे डिटेन करने की सूचना देहरादून पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होने पर एसएसपी देहरादून के आदेश पर तत्काल एक टीम को एयरपोर्ट नई दिल्ली रवाना किया गया। 17 मई को 25 हजार रू0 के ईनामी अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू को आई0जी0आई0 एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्त _
जतिन चौधरी उर्फ खाटू पुत्र बबीत चौधरी, निवासी ग्राम बहादुरपुर जट, थाना पथरी, जिला हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष।
पुलिस टीम में _
(1) उ0नि0 महादेव प्रसाद उनियाल थानाध्यक्ष बसंत विहार
(2) उ0नि0 पंकज महिपाल
(3) का0 गौरव
(4) का0 अनुज

%d bloggers like this:
Breaking News