ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में किया शिक्षक अभिभावक संघ का गठन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में आज शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह की अध्यक्षता में आम बैठक में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को नामित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु मंजू , उपाध्यक्ष पदेन प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, सचिव हरेंद्र राणा, (सहायक अध्यापक) सह सचिव रश्मि कंडवाल, कोषाध्यक्ष चंदा नौटियाल, सदस्य सुशील सैनी, ललित मोहन जोशी, अनामिका रावत को सर्व सम्मति से चुना गया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह रावत, विजयपाल सिंह, माधुरी रावत, ज्योति किरण लोहानी, सुशील रावत, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता,एसएमसी अध्यक्ष अपर्णा सिंह, ललित मोहन जोशी, रेखा बिष्ट, नीरजा करनवाल, सरोज लोचन सहित सैकड़ो अभियान उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह तथा संचालन हरेंद्र राणा ने किया।

%d bloggers like this:
Breaking News