ऋषिकेश- पेपर लीक मामले में हर आरोपी जाएगा जेल – सीएम धामी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- UKSSSC पेपर लीक मामले में सीएम धामी ने फिर एक बार साफ कर दिया है कि एसटीएफ की जांच चलती रहेगी और हर आरोपी को जेल के पीछे भेजा जाएगा। सीएम धामी ने एक बयान में कहा कि यह मामला बहुत संवेदनशील है। इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। इसमें पारदर्शी तरीके से काम होगा। मामले में जब तक सभी आरोपियों को जेल के पीछे नहीं डाल दिया जाएगा तब तक कार्रवाई चलती रहेगी। दरअसल हाल ही में कई बड़े लोगों के साथ मुख्य आरोपी हाकम सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। इसके बाद आशंका उठने लगी थी कि कहीं बड़े रसूखदारों और सफेदपोश लोगों के साथ हाकम सिंह के संबंध होने के चलते इस मामले में कार्रवाई धीमी न हो जाए। ऐसे में सीएम धामी ने फिर एक बार साफ कर दिया है कि वो इस फर्जीवाड़े से जुड़े हर शख्स को पकड़ने के लिए एसटीएफ को फ्री हैंड दे रहें हैं। सीएम धामी की पहल पर ही इस घोटाले की जांच शुरु भी हुई थी।
वहीं सीएम ने 15 अगस्त को एसटीएफ को सम्मानित कर ये स्पष्ट संदेश दे दिया है कि सिर्फ कहने का जीरो टालरेंस नहीं होगा बल्कि उसे वास्तविकता में अमल में लाया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News