ऋषिकेश- पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी‌ की जांच‌‌ रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी‌ की जांच‌‌ रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। खण्डूरी को बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न उनके पुत्र मनीष खण्डूरी रूटीन चैकअप के लिए एम्स ऋषिकेश लाए थे।
जहां उन्होंने चिकित्सकों से अपने नियमित स्वास्थ्य की जांच कराई और परामर्श लिया। जांच के उपरांत उनकी रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव मिली‌, जिन्हें होम कोरोनटाईन में रहने के साथ देहरादून के सैनिक हास्पिटैलिटी में रहने की सलाह दी गई है। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि सामन्य जांचों से यह पाया गया कि खण्डूरी का स्वास्थ्य ठीक है, मगर एडवांस्ड जांचों की रिपोर्ट आने तक उन्हें अस्पताल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News