ऋषिकेश- स्थानीय टैक्सी चालकों के हितों की ना हो अनदेखी- डा० रमेश पोखरियाल निशंक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- जौली ग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक व मालिक समिति ने रविन्द्र बेलवाल सदस्य सलाहकार समिति देहरादून हवाई अड्डा और पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को ओला उबर टैक्सी के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया। निशंक ने परिवहन आयुक्त अरविंद ह्यांकी को फोन पर निर्देशित किया कि यह हवाई अड्डा टिहरी बांध विस्थापितों एवं एयरपोर्ट विस्थापितों की भूमि पर बना है। लोगों ने विस्थापन का दंश झेला है और अगल-बगल के क्षेत्र के लोग भी एयरपोर्ट के कारण कई परेशानियों का सामना करते हैं।
किसी भी वजह से इनके रोजगार पर संकट उत्पन्न नहीं होना चाहिए। लगभग 400 से ऊपर टैक्सी चालक परिवारों का भरण पोषण इसी टैक्सी व्यवसाय के माध्यम से होता है। अन्य टैक्सी सर्विस के आने से इनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसलिए ओला उबर को यहां पर संचालन की अनुमति ना प्रदान की जाए और कुछ नई व्यवस्था जारी की जाए। जिससे यात्रियों और वाहन स्वामियों को सुविधा हो। ज्ञापन देने वालों में जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक व मालिक समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष रोशन सैनी, सचिव दीपक पांडे, उप-सचिव मुकेश गौड़, कोषाध्यक्ष कीर्ति नेगी, सदस्य प्रदीप जायसवाल, राजेंद्र पुंडीर, सुरेश लेखवार, रिजवान आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News