ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में मशाल जलाकर किया अग्निवीर योजना का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
कोटद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार पहुंच कर गढ़वाल मंडल स्तरीय अग्निवीर योजना का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योजना से युवाओं को आने वाले समय में बहुत फायदा है। यह योजना हर युवा के लिए सार्थक सिद्ध होगी। अग्निवीर योजना का शुभारंभ करने कोटद्वार पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने योजना के फायदे युवाओं को बताए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के हित में इस योजना को शुरू किया। देश सेवा की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला कोटद्वार दौरा है। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सात फरवरी को कोटद्वार आए थे। उनके दौरे पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News