ऋषिकेश-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने उत्तराखण्ड के प्रथम अंतराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी को किया तिरंगा भेंट

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को उत्तराखण्ड के प्रथम अंतराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास पर आए सभी लोगों को भी तिरंगा भेंट कर आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ही घर में तिरंगा लहराये की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, कुलदीप कुमार , मनवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News