ऋषिकेश- हनुमंत पुरम विकास मंच अनाथ स्कूली बच्चों के साथ मनाएगा आजादी की 75वी वर्षगाठं
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हनुमंत पुरम विकास मंच आगामी 12 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर आजादी के अमृतोत्सव के तहत सर्वागीण विकास पुरोधा के रूप में वित्तमंत्री के सम्मान एवं आजादी की 75वी वर्ष गाठं पर अनाथ स्कूली बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया हैं।
रविवार को हनुमंत पुरम विकास मंच की ओर से मंच के अध्यक्ष केके सचदेवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मंच के अध्यक्ष केके सचदेवा व महामंत्री अतुल गुप्ता ने संयुक्त रूप बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के शुभावसर पर जो अमृतोत्सव के उत्साह पूर्वक मंनाने की प्रेरणा दी है उसी को दृष्टिगत रखते हुए हमारी संस्था ‘हनुमंत पुरम विकास मंच ‘ द्वारा एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। साथ ही मंच ने बैठक में यह भी निर्णय लिया है की आजादी की 75 वी वर्षगांठ विशेष रुप से अनाथ बच्चों के साथ मिलकर मनायी जाएगी।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गंगानगर क्षेत्र के स्वाधीनता सेनानियों के वंशज कतिपय प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जायेगा। सायं कालीन के समय 75 दीप भी जलाए जाएंगे। भव्य आयोजन में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र के सर्वागीण विकास के पुरोधा के रूप में प्रेमचंद्र अग्रवाल का अभिनंदन किए जाने की प्रबल अभिलाषा व्यक्त की गई है।
इस अवसर पर हनुमंत पुरम में घर-घर तिरंगा लगाए जाने का भी शुभारंभ किया जाएगा। मंच के सचिव जितेंद्र रावत ने बताया कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मंच द्वारा एक संयोजक समिति का भी गठन किया गया है। जिसमें चंद्रभान आहूजा, राजेश सूद, (मुख्य संयोजक) श्रीमती किरण कुकरेजा, संजय कक्कड़ (सांस्कृतिक सचिव), आशीष नरूला, सौरभ कालरा , प्रदीप बक्शी, कमल असवाल लिखवार सिंह नेगी संयोजक समिति में शामिल किया गया है।
