ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने शातिर मोबाईल चोर को वारदात के 6 घंटे मे किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-कोतवाली में वादी हंसराज बलूनी पुत्र स्व. चेतराम निवासी ग्राम भेसवाडा सहवाली पट्टी तहसील थलीसैण जनपद पौड़ी हाल निवासी मायाकुंड के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि 4 अगस्त की रात्रि हम अपने घर में सो रहे थे इस दौरान हमारे कमरे में छत से एक आदमी ने प्रवेश किया और मेरा मोबाइल एमआई कंपनी का चोरी कर लिया था। उसी दौरान हमारे कमरे के नीचे किराएदार डिंपल का भी ओप्पो कंपनी का फोन चोरी कर ले गया। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं दोनों मोबाइल फोन बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा मात्र 6 घंटे के अंदर 5 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर केवलानंद चौक मायाकुंड के पास से एक अभियुक्त को चोरी किए गए दोनों मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह, कांस्टेबल प्रेम, कांस्टेबल धीरेंद्र यादव शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News