ऋषिकेश- कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत जॉलीग्रांट अस्पताल मे भर्ती, स्थिति खतरे से बाहर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ नरेंद्र नगर विधानसभा के कांग्रेस नेता ओम गोपाल रावत अस्वस्थ होने के चलते उन्हें जॉलीग्रांट अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बता दें कि विधानसभा नरेंद्रनगर के ज्वलंत मुद्दों के लिए मुखर रहने वाले नेता ओम गोपाल रावत स्थानीय जनता के प्रिय हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर के बाद से उन्हे मिलने के लिए अस्पताल मे चाहने वालो का तांता लगा हुआ है। उनके करीबी खाडी निवासी शीशपाल सजवान ने बताया कि पूर्व विधायक को पेट से संबंधित समस्या आ गई थी। जिसके चलते उन्हे अभी चिकित्सकों की निगरानी मे रखा गया है। बहरहाल डाक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News