ऋषिकेश- यातायात के कुशल संचालन के दृष्टिगत कोतवाली पुलिस ने किया आईएसबीटी परिसर का निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश पुलिस द्वारा यातायात के कुशल संचालन के दृष्टिगत आईएसबीटी ऋषिकेश पर TGMO, GMO, रोडवेज एवं अन्य परिवहन संचालको के साथ गोष्टी कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर आईएसबीटी परिसर का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं चौकी प्रभारी आईएसबीटी के द्वारा आईएसबीटी ऋषिकेश के आसपास मार्ग पर लगने वाले जाम की दृष्टिगत TGMO/GMO/ रोडवेज एवं अन्य परिवहन संचालको ( ऑटो, टैक्सी, सुमो टूर एंड ट्रेवल्स इत्यादि) के साथ पुलिस चौकी आईएसबीटी पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान सभी समस्या एवं सुझाव की जानकारी लेकर आईएसबीटी ऋषिकेश के आसपास लगने वाले जाम के दृष्टिगत तथा यातायात के कुशल संचालन हेतु एक सुदृढ़ रणनीति तैयार करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ऑटो/सूमो/टैक्सी/बस आदि के संचालन हेतु उचित स्थान चिन्हित कर सभी को निर्देशित किया गया की सभी निर्धारित किए गए स्थान से ही वाहनों का संचालन करेंगे।
पहाड़ से आने वाली बसें अपने निर्धारित स्थान बस अड्डे के पास व्यक्तिगत बस अड्डा पार्किंग में ही अपनी बसों को लगाएंगे तथा उसी स्थान से संचालन करेंगे।समस्त टैक्सी संचालकों को पर्यटक अतिथि गृह के पास बनी पार्किंग में वाहन खड़ा करने हेतु निर्देशित किया तथा उसी स्थान से संचालन करेंगे। विक्रम संचालकों को पर्यटक अतिथि गृह के पास ही बनी अन्य पार्किंग में वाहन खड़े करने तथा उसी स्थान से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। रोडवेज बसों को आईएसबीटी परिसर में अंदर खड़ा करने तथा वहीं से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।
कोई भी अपना व्यक्तिगत वाहन सड़क किनारे ना खड़ा करें।विक्रम संचालकों को निर्देशित किया गया कि उनके लिए निर्धारित रूट के अनुसार ही सवारी लेकर वाहन संचालित करें। विक्रम यूनियन के प्रधानों को आदेशित किया गया कि अपने-अपने विक्रम चालकों की मीटिंग लेकर निर्धारित किए गए प्लान से अवगत कराएंगे।
उपरोक्त निर्धारित किया गया यातायात प्लान कल 5 अगस्त सुबह 8:00 बजे से लागू किया जाएगा। यदि कोई भी परिवहन संचालक उपरोक्त निर्धारित प्लान के अनुसार परिवहन संचालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। गोष्ठी के उपरांत क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा वाहनों के संचालन हेतु चिन्हित किए गए स्थानों का निरीक्षण किया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News