ऋषिकेश- हमलावरो पर कार्यवाही ना होने से नाराज वैदिक ब्राह्मण महासभा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वैदिक ब्राह्मण महासभा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट तथा कैविनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मिलकर ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य मणिराम पैन्यूली ने बताया कि 28 जुलाई को पंडित भवानी दत्त कालोनी की माता के दाह संस्कार करते समय चंद्रेश्वर घाट पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हमला किया गया। उन्होंने मांग की है कि हमले में प्रमुख रूप से सामिल भाजपा के पार्षद पति को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाय। ऐसे लोगों को पार्टी में रहने से पार्टी की भी छबि खराब होती है। जिसपर महेंद्र भट्ट ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उसके बाद कैविनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मिलकर मांग की गयी कि हमले में 25-30 लोग शामिल थे। लेकिन अभी पुलिस के द्वारा केवल 4 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। अन्य अभी भी खुले आम घूम रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करवाया जाय। वैदिक ब्राह्मण महासभा के महामंत्री आचार्य महेश चमोली ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 2 दिन के अन्दर सभी हमलावरों की गिरफदारी नही होती है उसके बाद शहर के लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। शहर के सभी वर्गों में इस बात का रोष है कि ऋषिकेश जैसी तीर्थ नगरी में गंगा तट पर दाह संस्कार करने से रोकना हिन्दू धर्म का घोर अपमान हैं। इस अवसर पर आचार्य नागेंद्र भद्री,आचार्य डॉ. जनार्दन कैरवान, नरेन्द्र सकलानी,भवानी दत्त कालोनी, सुरेश पंत, सुभाष डोभाल, शिवप्रसाद सेमवाल,पुरुषोत्तम रणकोटी,भुवन छिमवाल,सुनील नवानी, दिनेश सेमल्टी, दिनेश गौड़, मोहन भट्ट,जगदीश जोशी, अर्जुन गौतम आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News