ऋषिकेश- भाजपा कारकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट से मिल जन्मदिन की दी बधाई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
गुरुवार को इंदिरा नगर स्थित पुराने आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के जन्मदिन पर सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके आवास पर तांता लगा रहा। इस दौरान ऋषिकेश क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एक संघर्षशील नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा से ही पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य किया है। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत हुई ऋषिकेश से की है। इससे उन्हें हमेशा से ही ऋषिकेश से लगाव रहा है। जन्मदिन की बधाई देने वालों में ज्योति सजवाण,हरीश तिवाड़ी, सतीश पाल,पार्षद राजेश कुमार,राकेश पारचा,नरेन्द्र रतूड़ी, दयाशंकर पांडेय दीपक बिष्ट, लक्ष्मी सजवाण,सतीश सिंह,इंद्रकुमार गोड़वानी,रविंद्र बेलवाल,नरेंद्र नेगी, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
