ऋषिकेश- सावधान राजधानी दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पहला कंफर्म केस

त्रिवेणी न्यूज 24
दिल्ली- देश की राजधानी दिल्‍ली में मंकीपॉक्‍स ने दस्‍तक दे दी है। दिल्‍ली में मंकीपॉक्‍स के पहले मामले की पुष्‍ट‍ि हुई है। संक्रमित व्यक्ति का कोई भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं बताया जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली का 31 वर्षीय ने कभी विदेश यात्रा नहीं की थी। ये वायरस बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। क्योंकि अभी इसका इलाज नहीं है। लेकिन इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।
मरीज को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले ही इस मरीज का सैंपल जांच के लिए एनआइवी पुणे भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मरीज 31 वर्षीय व्यक्ति है जिसने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। इस मरीज को बुखार और त्वचा के घावों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज का उपचार दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News