ऋषिकेश- ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की मौत

त्रिवेणी न्यूज
ऋषिकेश- ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी किनारे 10 वर्ष के बच्चे पर ट्रक का पिछला पहिया चढ़ गया। घटना में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11:00 बजे एक ड्राइवर ट्रक धुलाई के लिए बीटीसी परिसर के पीछे चंद्रभागा नदी किनारे पहुंचा। इस दौरान नदी में खेल रहे कुछ बच्चे अचानक सड़क पर आ गए। जिन्हें बचाते समय एक 10 वर्ष का बच्चा ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि लहूलुहान हालत में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। लोगों ने भाग रहे ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर तत्काल घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस ने ड्राइवर और ट्रक को भी कब्जे में लिया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News