ऋषिकेश- अठुरवाला सुनार गांव में शहीदों के याद में किया गया पौधारोपण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ देवाल मंदिर सुनार गांव अठुरवाला में हरेला पर्व पर शहीदों की याद में पौधारोपण किया गया । जम्मू कश्मीर में शहीद विनोद राणा के पुत्र एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीयऔतार सिंह तोपवाल के पुत्र को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भूतपूर्व सैनिक संगठन एवं क्षेत्रवासियों द्वारा मंदिर प्रांगण में आंवला आम एवं अनेक फलदार पौधों का पौधा रोपण किया गया। पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शहीदों की याद में यह पौधारोपण किया गया है। और हम सभी को शहीद परिवारों का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, जगत सिंह असवाल,सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल,कै0 शूरवीर सिंह रावत,एडवोकेट सुनील शर्मा,आनंद सिंह राणा ,बेताल सिंह नेगी,विपिन राणा ,भरत सिंह तोपवाल, कुंवर सिंह गुसाईं, महेंद्र सिंह नेगी ,प्रबल सिंह नेगी ,नीरज प्रजापति , सरोप सिंह नयाल , गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद रहे ।

%d bloggers like this:
Breaking News