ऋषिकेश- स्व.धूम सिंह वेलफेयर सोसाइटी ने किया इंटरमीडिएट के टाॅपर अभिनव उनियाल को सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- स्वर्गीय धूम सिंह वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने देहरादून रीजन के टॉपर अभिनव उनियाल को सम्मानित किया।
गुमानीवाला निवासी अभिनव उनियाल ने डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 12 वीं कक्षा में 99.6% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया व क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्व.धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने उनके आवास में जाकर माला अर्पण कर उनको बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। अभिनव का कहना है कि उत्तीर्ण का श्रेय स्कूल के समस्त अध्यापकों व माता-पिता को देता हूं, जिन की मेहनत से मेरा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अभिनव ने कहा कि पढ़ाई का कोई शॉर्टकट नहीं है, अगर आपने मेहनत व लग्न से की है तो आप का परिणाम अति उत्तम रहेगा अभिनव का सपना है इंजीनियर बनेंगे।

सोसाइटी के संस्थापक मानवेंद्र कंडारी ने कहा तीर्थ नगरी के लिए गौरव का पल है, प्रदेश में प्रथम स्थान आना बहुत बड़ी बात है। सोसाइटी के द्वारा उनके लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर स्व. धूम सिंह वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक मानवेंद्र कंडारी, लक्ष्मण चौहान, टेक सिंह राणा, समाजसेवी नवीन नेगी, अनिल रावत, महावीर उपाध्याय , संजय कंडारी संदीप, ग्राम प्रधान दीपक व्यास आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News