ऋषिकेश- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कावड़ डयूटी मे मुस्तेद पुलिसकर्मियों को बाटी फल, छाज एवं पानी की बोतल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों के उत्साह वर्धन एवं स्फूर्ति हेतु फल, छाज एवं पानी की बोतल वितरित की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। कर्तव्य के साथ-साथ सेवा भाव से भी कावड़ यात्रा को सफल संपन्न कराने में जुटी है। आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा कांवड़ मेले में कड़ी धूप व बारिश जैसी विकट परिस्थितियों में अपना शत प्रतिशत योगदान दे रहे पुलिस जवानों को उनके उत्साह वर्धन एवं स्फूर्ति हेतु सभी के ड्यूटी स्थानों पर जाकर फल, छाज एवं पानी की बोतले वितरित की गई।

%d bloggers like this:
Breaking News