ऋषिकेश- उत्तराखंड मे कोरोना का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय आज 260 नये मरीज मिले

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में तेजी बढ़ने लगे है। आज कोरोना संक्रमण के 260 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1040 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 260 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 103 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 149, हरिद्वार में 12, उधम सिंह नगर में 6, उत्तरकाशी में 4, अल्मोड़ा में 14, नैनीताल में 51, पिथौरागढ़ में 6, उत्तरकाशी में 4, टिहरी में 3, रुद्रप्रयाग 13 मामले सामने आए है। सक्रिय मामलों की संख्या 1040 हो गई है जिनका इलाज चल रहा है। जबकि सैंपल पॉजिटिवी 13.76 प्रतिशत और रिकवरी 95.06 प्रतिशत है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News