ऋषिकेश- पारस पब्लिक स्कूल श्यामपुर का सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पारस पब्लिक स्कूल श्यामपुर का सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा है।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रामरतन रतूड़ी और प्रधानाध्यापिका ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा ऋषिता ने 93 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही सृष्टि ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, अद्वत्य और आदित्य रतूड़ी ने 85 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापिका श्रुति रतूड़ी एवं अन्य अध्यापकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

%d bloggers like this:
Breaking News