ऋषिकेश- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा वीरभद्र मंडल ने मंत्री संग मनाया जश्न

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ देश के 15 राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर भाजपा वीर भद्र मंडल में जश्न मनाया गया। इस मौके पर ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य करते हुए एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
आईडीपीएल सिटी गेट पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मुर्मू का जीवन सदैव संघर्षशील रहा। उन्होंने ओडिशा में पार्षद के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। आज वह देश की 15 वीं राष्ट्रपति चुनी गई। कहा कि वह इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। उत्तराखंड में सरकार की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए वह संयोजक रहे। कहा कि मुर्मू पहली ऐसी महिला राष्ट्रपति है जो आजाद भारत में पैदा हुई है। कहा कि सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का खिताब भी मुर्मू के नाम दर्ज होगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिष्ठान ख़िलाकर बधाई दी। साथ ही नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में नारे भी लगाए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री अविनाश सेमल्टी, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राज कुमार भारती, आरती दुबे, निर्मला उनियाल, सुनीता भंडारी, गीता मित्तल, माया घले, राहुल कुकरेती, प्रताप राणा, प्रवीण थपलियाल, उषा चौहान, शशि सेमल्टी, दिनेश शर्मा, मोहन भट्ट, शशि राणा, रंजीत, रविंद्र शर्मा, पूनम देवी, गणेशी पयाल, कमल देव, सुशील शर्मा, राज कोठारी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News