ऋषिकेश- आंगनवाड़ी केन्द्र पर हुआ नवजात शिशुओं के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मायाकुंड स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर आंगनवाड़ी कार्यक्रती माधुरी देवी के द्वारा नवजात शिशुओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र मायाकुंड में मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, अजय शर्मा , रश्मि भट्ट द्वारा शिवानी धर्मपत्नी कपीश तथा अंकिता धर्मपत्नी सक्षम को उत्तराखण्ड सरकार प्रदत मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। इस मौके पर 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को अंडे तथा गर्भवती महिला धात्री देवी की गोद भराई रस्म की गई। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, अजय शर्मा, रश्मि भट्ट, आगनवाड़ी कार्यकत्री माधुरी देवी, शिवानी, कपीश, अंकिता, सक्षम, धात्री देवी आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News