ऋषिकेश- राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपति मुर्मू ऐतिहासिक जीत की और, भाजपाइयों का जश्न शुरू
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- देश के 15 वें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रिकॉर्ड मत से जीत तरफ अग्रेषित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी गयी।
गुरुवार को श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने सबसे कम उम्र में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड बनने जा रहा है।
उनके पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति हुई है। इस मौके पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गणेश रावत, महामंत्री रवि शर्मा, भूपेंद्र रावत, दीपक जुगरान, पवन पांडेय, सतपाल सैनी, कमला नेगी, लक्ष्मी गुरुंग, शोभा चौहान, बलविंदर, राजवीर सिंह रावत, पद्मा नैथानी, राजेन्द्र थपलियाल, कुसुम जोशी, मनेंद्र रयाल, बबीता कमल कुमार, लक्ष्मी, रविन्द्र रमोला, संजय व्यास, बृज मोहन कंडवाल, गोविंद मेहर सहित भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

वहीं रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ऋषिकेश मंडल की ओर से आतिशबाजी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मिठाई वितरित की गई।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती,महामंत्री सुमित पंवार, उपाध्यक्ष राकेश चंद,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष भट्ट, संजीव सिलस्वाल,संजय शास्त्री,देवेंद्र सिंह सकलानी इंद्र कुमार गोदवानी,कपिल गुप्ता,कविता शाह,बृजेश शर्मा,जितेंद्र अग्रवाल, उषा जोशी,अनिता तिवाड़ी,मोनिका गर्ग,सिमरन,राकेश पारचा,हरि शंकर प्रजापति,पार्षद राजेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
