ऋषिकेश- महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस पीजी काॅलेज ऋषिकेश में पढ रहे छात्र- छात्राओं की समस्याओं को लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को छात्र नेता आशीष राणाकोटि के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिमंडल ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीके डीगंरा से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। छात्र नेताओं की मुख्य समस्याएं जैसे बीए संकाय के शौचालय की जल्द से जल्द मरममत तथा सही तरीके से सफाई करवाई जाए,.पुस्तकों का वितरण जल्द से जल्द किया जाए जिससे छात्र छात्रएं अपना पठन पाठन कर पाएं, परिसर में पानी की समस्या का निवारण किया जाए, कक्षाओं के सुचारू रूप से संचालित किया जाए अन्यथा नोटिस दे कर ही अवकाश घोषित किया जाए, जिन छात्रओं का बिल जमा है उनको टैबलेट की धनराशि समय से उपलब्ध करवाई जा सकें। छात्र नेता आशीष रणाकोटि ने बताया महाविद्यालय में बहुत सी गंभीर समस्या है पर कार्रवाई नहीं हो पाती हैं जिससे छात्र छात्राओं को समस्या होती है। प्राचार्य ने छात्राओं को आश्वासन दिलाया कि जल्द गंभीर समस्याओं पर कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालय में विभिन्न मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र छात्राओं को अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर आशीष राणा कोटि,आकाश उनियाल ,अमन पांडे, दीपक चौधरी, विनीत रतूड़ी आदि रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News