ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड आने वाले कावड़ियों व साधु संतों का किया सम्मान

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार-प्रदेश के मुख्यमंत्रि पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड में कावड़ यात्रा में आने वाले कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। देवभूमि उत्तराखंड में कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। राज्यों से श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों की संख्या में कावड़िया भगवान भोलेनाथ व मां गंगा के दर्शनों वह गंगाजल लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाम कोठी हरिद्वार के पास ओम पुल गंगा घाट पर कावड़ियों के पैर धो कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने साधु संतों का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस अनूठी पहल का साधु संतों व कावड़ियों में अच्छा संदेश पहुंचा है। कावड़ियों में भी मुख्यमंत्री के इस तरह से स्वागत करने से चेहरे पर खुशी देखी गई। मुख्यमंत्री ने कावड़ यात्रा को देखते हुए अधिकारियों को और उचित प्रबंध करने के निर्देश भी जारी किए।

%d bloggers like this:
Breaking News